फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साऐ युवक ने बीच बाजार पत्नी व सास पर बोला कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से चल रहा है विवाद, पांच माह बाद मां के साथ लौट रही थी ससुराल
विज्ञापन

सकौती के व्यापारियों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा ऱ् फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने बुधवार को सकौती बाजार में पत्नी एवं सास पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। शोर सुनकर व्यापारियों ने हमलावर युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम दुधली चरथावल निवासी देवेंद्र की शादी नौ साल पहले बहसोली बुलंदशहर निवासी लक्ष्मी से हुई थी। देवेंद्र कई सालों से दौराला के केमिकल प्लांट में नौकरी करता है। वह गांव के दशरथपुर में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी विवाद के चलते पांच माह से मायके में रह रही थी। बताया कि बुधवार को पत्नी लक्ष्मी अपनी मां संतरेश के साथ दशरथपुर आ रही थी। वे दोपहर में सकौती स्टेशन से बाजार में जा रही थीं। इसी दौरान देवेंद्र कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और दोनों पर हमला बोल दिया। हमले में मां संतरेश घायल हो गई जबकि लक्ष्मी को खरोंर्च आइं। इस पर लोगों ने हमलावर देवेंद्र को दबोच लिया। उसके हाथ से कुल्हाड़ी एवं दरांती छीन ली। लोगों ने उसकी तलाशी ली तो जेब से सल्फास की गोलियां भी निकाली। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दौराला पुलिस ने घायलों का दौराला सीएचसी में उपचार कराया है। वहीं, संतरेश ने अपने दामाद देवेंद्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें