फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हस्तिनापुर।
ग्राम अलीपुर मोरना के जंगल में सात दिन पूर्व हुई किसान दंपति की हत्या में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें एक आरोपी से प्रयुक्त तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। हत्या के मुख्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी अलीपुर मोरना निवासी टीटू पुत्र बालेश्वर एवं मोनू पुत्र कंवरपाल को दयालपुर गांव के जंगल से गिरफ्तार किया। इनमें टीटू से हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि सात दिन पूर्व किसान प्रेम सिंह और उसकी पत्नी मुनेश की आधा दर्जन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जिसमें सात नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बाकी आरोपियों को भी शीघ्र जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर घटने से राहत
हस्तिनापुर।
गंगा का जलस्तर शनिवार को काफी घट गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता मनोज त्रिवेदी ने बताया कि अभी मात्र 49 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है। इस बार गंगा के जलस्तर में कमी के चलते गंगा किनारे बसे दर्जनों गांवों के जंगल में किसानों की गन्ने एवं धान की फसलें अच्छी दिखाई पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पानी बढ़ने से किसान परेशान हो गए थे। इस समय गंगा का जलस्तर काफी घट गया है। गंगा के पश्चिम दिशा में सेवादारों ने मानपुर के समीप लगभग पांच किलोमीटर तक तटबंध बनाया था। इससे गंगा के पश्चिम दिशा में कई गांवों के लोगों को इसका लाभ हुआ। इससे बाढ़ की स्थिति क्षेत्र में बरसात के दिनों में कम रहने से इन गांवों के किसानों की फसलें अच्छी होती हैं। जब गंगा के पूरब दिशा में कई किमी. तक पानी पहुंच जाता है तो फसलें खराब हो जाती हैं। दो दिन पूर्व गंगा का जलस्तर सवा लाख क्यूसेक पहुंचने से पूरब दिशा के जंगल में खड़ी फसलों में पानी भर गया था। जिससे धान एवं चारे की फसलों को नुकसान हुआ। इस समय विधायक दिनेश खटीक एवं ग्रामीणों के सहयोग से गंगा का कटान रोकने के लिए यूकेलिप्टस की बल्लियां एवं मिट्टी भरकर प्लास्टिक के बोरों से तटबंध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि अभी क्षेत्र में बाढ़ के हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें