फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर दरोगा के साथ हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर बाजार स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा चौकी के पास आए दंपति के साथ चौकी इंचार्ज ने अभद्रता कर दी। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने दरोगा को चौकी से बाहर निकालकर उसके साथ हाथापाई की। लोगों ने दरोगा पर नशे में होने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने लोगों को शांत कर दरोगा को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ प्लाजा पुलिस चौकी के पास स्थित पान की दुकान पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक दंपति पान खाने आया था। इस बीच वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज गौतम शर्मा ने उन्हें अपशब्द कहा। जिसका युवक ने विरोध किया तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं महिला ने फोन पर अपने परिजनों को मामले की सूचना दे दी। महिला का आरोप है कि दरोगा नशे में धुत था। मौके पर भाजपा नेता विनय सेठी भी पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर दरोगा चौकी के अंदर घुस गया। जिस पर भीड़ ने चौकी घेर लिया और दरोगा को चौकी से बाहर निकाल लाई। इस दौरान दरोगा के साथ हाथापाई भी की गई। वहीं विनय सेठी की सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया और दरोगा को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और मेडिकल रिपोर्र्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भीड़ ने चौकी घेरी, दरोगा को खींचकर बाहर निकाला
लोगों को आरोप, दरोगा नशे में था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें