जानीखुर्द। जानी पुलिस ने मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर तीन व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का बुधवार को चालान कर दिया।
जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार जानी पुलिस ने अवैैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ मंगलवार की रात कार्रवाई की। इस दौरान गांव कलंजरी से जुगेन्द्र अवैध शराब के 46 पव्वे, इसी गांव का चेतराम 50 पव्वों अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, गांव कुराली से सोमपाल को अवैध अंग्रेजी शराब के 240 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का बुधवार को चालान कर दिया।