फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारी को संदिग् ध परिस्थिति में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में समर गार्डन 60 फुटा रोड पर सोमवार शाम स्क्रैप कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पूछताछ के लिए कारोबारी के यहां काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू इस्लामनगर निवासी सइनुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र रहीसुद्दीन स्क्रैप कारोबारी है। उसने समर गार्डन में गोदाम बनाया है। सोमवार देर शाम सइनुद्दीन अपने गोदाम पर था। तभी कहीं से एक गोली चली जो उसके पेट में आकर लगी। लहूलुहान हालत में ही उसने गोली चलाने वाले की तलाश की। लेकिन कोई नजर नहीं आया। पास ही रहने वाले शाहबुद्दीन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह के अनुसार हमले के पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सइनुद्दीन से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें