फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। एक दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को आरोपी युवक ने महिला को मकान दिखाने की बात कहकर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। कई घंटे बाद महिला होश में आई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फिर से रेप किया। किसी तरह महिला वहां निकली तो युवक ने पीछा कर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

शामली निवासी एक परिवार मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा है। महिला के पति यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पीड़िता ने गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ सितंबर को पांडवनगर निवासी अमित यादव ने उसके मोबाइल पर फोन करते हुए गंगानगर में किराए के लिए मकान दिखाने की बात कहकर बुलाया था। जिसके बाद आरोपी युवक उसे गंगानगर में अपने मकान पर ले गया। इस बीच युवक ने उसे पानी जिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। कई घंटे बाद उसे होश आया तो उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। साथ ही मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। रास्ते में जब वह अपनी स्कूटी से घर जा रही थी तो आरोपी ने उसकी स्कूटी को गिरा दिया। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने आरोपी अमित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी युवक का एक अस्पताल में मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें