फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा की हत्या का आरोपी भांजा गिरफ्तार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। भांजे की पिटाई से अधमरे मजदूर दान सिंह की प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा बरामद कर लिया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

किदवई नगर निवासी दान सिंह (48) के दामाद लकी ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर को उनका रिश्तेदार बुलाकर जवाहरनगर स्थित भांजे काला के घर ले गया था। आरोप है कि वहां काला ने दान सिंह को सिलबट्टे से मारकर सीढ़ी से फेंक दिया था। घटना के समय दानू का बड़ा बेटा काला के घर पहुंचा था। उसने अपने पिता को इलाज के लिए मुखानी चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दान सिंह की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि काला के भांजा रुद्रा ने बीच बचाव किया था। अस्पताल में रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
दान सिंह (48) एक कंपनी में मजदूरी करता था। उसके चार बेटे हैं। बड़े बेटे दीपू ने तहरीर दी थी। पुलिस ने पहले धारा 308, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था लेकिन मौत के कारण अब धारा हत्या में तब्दील हो गई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए रुद्रा और महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। दामाद का कहना था कि इस मामले में रुद्रा की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन


काला को दान सिंह का घर में आना अच्छा नहीं लगता था
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार काला मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वह नेपाल भागना चाहता था लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर गौला पुल के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काला ने बताया कि उसे दान सिंह का घर आना अच्छा नहीं लगता था। दो माह पहले भी प्रेम प्रपंच के शक के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था लेकिन थाने में समझौता हो गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौड़, हरगुलाल गौतम और परवेज अली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें