फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी के सामने छात्राओं से छेड़छाड़, धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर दो छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने आरोपी युवकों की जमकर पिटाई की। सड़क पर सरेआम छात्रा पीटतीं रहीं और लोग तमाशबीन बने रहे। जिसके बाद अन्य छात्राओं ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी दो छात्राओं का कहना है कि कॉलेज आने-जाने के दौरान बाइक सवार दो युवक उन्हें परेशान करते थे। कॉलेज की छुट्टी होने से पहले ही युवक बाइक लेकर कॉलेज के आसपास खड़े हो जाते थे। शनिवार दोपहर भी आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। जिसमें छात्राओं ने लालकुर्ती निवासी युवक को धुन दिया। जबकि दूसरा युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी रवि और चांद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, पुलिस ने अभियान चलाकर तीन बाइक सीज कर दीं। अभियान में सात युवकों को थाने लाया गया। उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें