फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गए पांच छात्र लापता, परिजन बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/लावड़। एक स्कूल के पांच छात्र लापता होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर शाम स्कूल प्रबंधक और छात्रों के परिजनों ने लावड़ चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भगवानपुर मार्ग स्थित शताक्षी पब्लिक स्कूल में गांव जमालपुर इंचौली निवासी शिवम (14) पुत्र नीरज कक्षा 9, गौरव (16) पुत्र राजेंद्र कक्षा 10, सागर (15) पुत्र शिवकुमार कक्षा 9, शुभम (14) पुत्र राजकुमार कक्षा 10 और विशाल (13) पुत्र राजेश कक्षा आठ के छात्र हैं। पांचों छात्र बृहस्पतिवार सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे। छुट्टी होने के बाद जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। प्रबंधक ने जब छात्रों के स्कूल न आने की बात बतायी तो परिजनों के होश उड़ गए। स्कूल प्रबंधक और परिजनों ने छात्रों की काफी तलाश की। लेकिन उनका कोई नहीं पता चला। लावड़ चौकी इंचार्ज शिव वीर सिंह भदौरिया का कहना है कि छात्रों के लापता होने की तहरीर परिजनों ने दी है। शीघ्र ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें