फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक पर पुख्ता हो रहा शक, कैंटर की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लेड की प्लेटों से भरा कैंटर चोरी होने के मामले में पुलिस का शक चालक पर ही पुख्ता होता जा रहा है। हालांकि ट्रक मोदीनगर या गाजियाबाद की किसी फैक्ट्री में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस की दो टीमें रविवार को गाजियाबाद भेजी गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने देर रात टीपी नगर थाने पहुंचकर कैंटर चालक शिवपुरम विजयपाल से काफी देर तक पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर चालक की भूमिका संदिग्ध है। पता चला है कि ये कैंटर विजयपाल का ही है, जिस पर 15 लाख का लोन है। उसकी किश्त भी वो समय से नहीं दे रहा था। कई दिन से कैंटर घर पर ही खड़ा था। हो सकता है कि 20 लाख के माल की सप्लाई का ऑर्डर मिला तो उसकी नीयत बदल गई हो और उसी ने इसे चोरी करा दिया हो और चोरी का ड्रामा कर रहा हो। एसएसपी ने बताया कि कैंटर की लोकेशन मोदीनगर तक मिली है। कैंटर ले जाने वालों के चेहरे भी ट्रेस हुए हैं जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि मुकुट महल दिल्ली रोड के सामने से शनिवार तड़के लेड की प्लेटों से भरा कैंटर चोरी हो गया, जो मुंबई के भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर जाना था। टीपी नगर थाने में ट्रक चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
गाजियाबाद की फैक्ट्रियों पर निगरानी
पुलिस के अनुसार ट्रक चोरी करने वालों को ये नहीं पता था कि इसमें क्या है। वे इसमें एल्युमीनियम की चादरें समझकर ले गए हैं। अब वे इन्हें कहीं उतारकर इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे होंगे। इस तरह की प्लेटें गाजियाबाद क्षेत्र की कुछ फैक्ट्रियों में प्रयोग होती हैं। ऐसी फैक्ट्रियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें