फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के विरोध में युवा सेवा समिति ने बृहस्पतिवार को देहली गेट थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। साइबर सेल से जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन

युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोग देहली गेट थाने में पहुंचे। जहां दानिश निवासी बागपत गेट ने आरोप लगाते हुए बताया कि फेसबुक पर उनके धर्म के बारे में एक वीडियो अपलोड की गई है। करीब तीन मिनट की इस वीडियो में एक महिला उनके धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रही है। आरोप लगाया कि कुछ लोग त्योहारों पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसी वीडियो सोशल साइट पर अपलोड कर रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एसओ देहली गेट के अनुसार दानिश की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें