फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हत्याकांड में सरेंडर कर चुके आरोपियों को रिमांड मंगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र हत्याकांड में सरेंडर कर चुके आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में तिबड़ा रोड पर हुए दीपेंद्र हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर तीन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर मंगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर मंगाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में तिबड़ा रोड पर 17 अप्रैल को रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गोली बरसाकर दीपेंद्र की हत्या की थी। हत्याकांड में दीपेंद्र के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें एक आरोपी अक्षय को गोली लगने के चलते गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाकी बचे आरोपियों में तीन आरोपी सोनू, अंकित व भानू ने शुक्रवार को गाजियाबाद कोर्ट में समर्पण कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने तीनों को रिमांड पर मंगाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है थाना प्रभारी के अनुसार तीनों को आज डासना से मोदीनगर थाने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें