फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगने पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के रुपये मांगने पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में उधार दिए रुपये मांगना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। आरोपी युवकों ने पहले उससे शिकायत वापस लेने को कहा। विरोध करने पर गोली मार दी। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की चमन कॉलोनी निवासी शाहबुद्दीन 35 वर्ष से कपड़ों की फेरी लगाते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि पास में रहने वाले फैसल की शादी और घर निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पहले 3.80 लाख रुपये उधार दिए थे। वह पिछले काफी समय से रुपये की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कोई जवाब नहीं देते हैं। पिछले दिनों आरोपियों ने रुपये देने से भी इंकार कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने एक सप्ताह पहले इस संबंध में कैलाभट्टा चौकी में शिकायत की थी। जिससे तीनों भाई नाराज थे। इसी कारण सोमवार को उन्होंने शाहबुद्दीन को घेर कर पहले शिकायत वापस लेने की बात कही और बाद में उस पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गए। गोली शाहबुद्दीन के हाथ में लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि चमन कॉलोनी के पास हुई घटना के बाद फैसल, खादिम, कादिर और जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें