फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर में परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार देर रात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस सोमवार दिन भर घटना को छिपाती रही।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी रामसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब एक बजे हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोला। बदमाशों ने उसे और उसकी पत्नी शारदा को गन प्वाइंट पर लेकर घर में लूटपाट करनी शुरू कर दी। बदमाश घर से 22 हजार रुपये और करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात समेत कीमती का सामान लूट लिया। डकैती की जानकारी लगते ही आसपास के घरों में जाग हो गई। पीछा करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से पूछताछ कर वापस लौट गई। पुलिस सोमवार दिन भर मामले को छिपाती रही। देर शाम इसका केस दर्ज होना बताया।
कच्छा बनियान गैंग पहने थे बदमाश
पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी बदमाश कच्छा बनियान पहने थे। उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था। बदमाश मकान में करीब 15 मिनट रुके। बदमाश बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दंपति हाथ जोड़कर उनके सामने खड़ा रहा। बदमाश मकान खंगालने के बाद सामान एक कार में भरकर ले गए।
विज्ञापन

शादी में आया था बदमाश
पीड़ित रामसिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बेटी की शादी थी। जिसमें उसके रिश्तेदार और परिचित आए थे। एक बदमाश उन्होंने पहचान लिया है। राम सिंह का आरोप कि बदमाश राजकुमार निवासी परतापुर पहचाना है। जोकि एक रिश्तेदार के साथ शादी में आया था। तहरीर में उसका नाम देकर बताया कि शादी में आए राजकुमार ने रैकी की है।
जांच की जा रही
केस दर्ज कर लिया है। एक बदमाश का नाम पीड़ित परिवार ने राजकुमार बताया है। उसकी तलाश में दबिश दी थी, जो घर पर नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन


खास बातें:
- एक सप्ताह पहले शादी में की थी एक बदमाश ने रैकी
- परिजनों ने कच्छा बनियान गैंग बताया, पुलिस छिपाती रही घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें