बहन से दुष्कर्म की कोशिश, बंधक बनाकर पीटा
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र में एक कालोनी निवासी एक युवक ने शर्मसार करते हुए अपनी बहन के साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की। युवक पिछले दो साल से बहन को परेशान कर रहा था। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा।
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां एक रिश्तेदारी में गई हैं। आरोप है कि उसका भाई जबरन कमरे में घुस गया और उसके कपड़े फाड़ते हुए जबरन उसके दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बहन को बंधक बनाकर पीटा। युवती के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। पीड़िता द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया। रात में कालोनी के लोग और अन्य परिजन भी मेडिकल थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। एसओ मेडिकल ने बताया कि युवक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोेेशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
खास बातें:
मेडिकल क्षेत्र की घटना, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार