फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना में दो पक्षों में फायरिंग, युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/किठौर। किठौर थाना क्षेत्र के चांदपुर के पास खादर में रविवार आधी रात पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर जमीन के विवाद में फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक पक्ष ने दूसरे पक्ष सहित पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाकर एसपी देहात को घेर लिया और शव नहीं उठने दिया। एसपी देहात द्वारा एसओ किठौर को लाइन हाजिर करने के बाद ही भीड़ मानी। ईद के मौके पर हुए इस प्रकरण को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र में चांदपुर के पास खादर की बाबा बिरसा सिंह की सैकड़ों बीघा जमीन को लेकर मंजीत पक्ष और ललियाना के पूर्व प्रधान शहनवाज पक्ष में पुराना विवाद चल रहा है। यहीं पर शहनवाज का फार्म हाउस भी है। 15 दिन पहले किठौर पुलिस ने पूर्व प्रधान शहनवाज समेत आठ लोगों को मुठभेड़ के बाद लाइसेंसी रायफल और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप था कि शहनवाज पक्ष दूसरे पक्ष के लोगों की हत्या की प्लानिंग बना रहा था। शहनवाज और उसके पक्ष के लोगों को जेल भेजा गया था।
रविवार आधी रात शहनवाज के फार्म हाउस पर ललियाना निवासी सदाकत (35) पुत्र अलीमुद्दीन पानी चलाने गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। फायरिंग की सूचना पर एसओ किठौर ओमप्रकाश भी फोर्स के साथ पहुंच गये। इस बीच सदाकत की गोली लगने से मौत गई। पुलिस पर फायरिंग हुई तो एसओ जान बचाकर भाग निकले। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ किठौर मनीष यादव पीएसी और पुलिस के साथ पहुंचे। सदाकत पक्ष के लोगों ने अधिकारियों के सामने शव नहीं उठने दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। आधी रात तक दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति थी।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सदाकत पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि किठौर पुलिस की मिलीभगत से दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोला है। आरोप है कि पुलिस के साथ ही आरोपी फायरिंग करने गए थे। वहीं, सीओ किठौर का कहना है कि पुलिस पर आरोप गलत हैं। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

खास बात
- खादर में बाबा बिरसा सिंह की जमीन को लेकर चल रहा विवाद
- एसपी देहात को घेरा, शव नहीं उठने दिया, एसओ किठौर लाइन हाजिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें