फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज बुलेट प्रकरण में होमगार्ड बर्खास्त, सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/ बागपत। सोती गंज पुलिस चौकी में चोरी की बुलेट का चेसिस नंबर बदलवाने के मामले में पुलिस महकमे की किरकिरी कराने के आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड को भी पुलिस रिपोर्ट के बाद बर्खास्त करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बागपत में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार सोती गंज पुलिस चौकी में शनिवार को चोरी की बुलेट का चेसिस नंबर मिटवा कर दूसरी बुलेट का चेसिस नंबर दो कबाड़ियों अय्या और सोनू से खुदवा रहा था। इसकी सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। जहां पर सदर थाने में तैनात होमगार्ड पवन कुमार पकड़ा गया था, जबकि सिपाही प्रदीप और दोनों कबाड़ी मौके से भाग गए थे। रविवार को सदर पुलिस ने होमगार्ड पवन कुमार को जेल भेज दिया। सिपाही की तलाश की गई। लेकिन वह ड्यूटी से ही गायब हो गया है। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि सिपाही और दोनों कबाड़ियों की तलाश जारी है।
दूसरी तरफ एसपी (बागपत) शैलेश कुमार पांडेय ने मेरठ पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया सिपाही प्रदीप और होमगार्ड बुलेट किस थाने से लेकर आए है, इसकी जानकारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले सभी थानों में खड़े लावारिस वाहनों की सूची तैयार कराई जा रही है। यदि कोई पुलिसकर्मी लावारिस वाहन चलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुलेट पर गाजियाबाद का नंबर
पुलिस ने बताया कि चोरी हुई बुलेट का चेसिस नंबर मिटाकर दूसरी बुलेट का नंबर खोद दिया गया। कबाड़ी इंजन पर नंबर मिटाकर भी दूसरी बुलेट का नंबर लिख रहे थे। तभी भांडा फूट गया। चोरी की बाइक पर गाजियाबाद का नंबर मिला है। पूरा नंबर नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हुई। इसकी रिपोर्ट गाजियाबाद पुलिस को भेजी है। ताकि किसी थाने में बुलेट चोरी का मुकदमा लिखा हो तो पता चल जाए। 24 घंटे बाद बुलेट की ठीक से पहचान नहीं हुई।

ऑडियो की जांच भी शुरू
पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें बागपत और मेरठ में तैनात दो सिपाही सोतीगंज के कबाड़ियों से बुलेट का चेसिस नंबर बदलने की बात कर रहे हैं। दूसरे सिपाही को पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की। दावा है कि ऑडियो की ठीक से जांच करने के बाद ही दूसरे सिपाही पर कार्रवाई होगी। पुलिस किसी पर बेवजह कार्रवाई नहीं करेगी।

छपरौली थाने में पकड़ा जा चुका है खेल
बागपत। जिले के थानों व चौकियों में भी लावारिस वाहनों से पार्ट्स बदलवाने का खेल चलता है। पुलिसकर्मी नए लावारिस वाहनों से पार्ट्स निकलवा कर अपने वाहनों में डलवा लेते हैं। 2018 में छपरौली थाने में भी लावारिस खड़ी कार के चारों टायर बदलने का मामला सामने आ चुका है। पुलिस अफसर भी सब कुछ जानते हुए कोई कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें