फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत पर हंगामा, जांच होगी

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। जिला चिकित्सालय में डेढ़ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने रात में चिकित्सक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शव रखकर घंटाघर पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी, सीएमओ एवं कोतवाल द्वारा चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम विनेकाटोरन निवासी मेघराज के डेढ़ वर्षीय पुत्र अक्षय को निमोनिया होने पर पांच अप्रैल को दिन में 2.45 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन, इलाज के दौरान शनिवार की शाम करीब आठ बजे बच्चे की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों व साथियों ने पहले अस्पताल में चिकित्सक से नाराजगी जताई, जिस पर चिकित्सक ने पहले तो तीमारदारों को धमकाया, लेकिन मामला बिगड़ता देख चिकित्सक वहां से भाग कर कोतवाली पहुंच गए। दूसरी ओर, तीमारदार चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे और कोई सुनवाई नहीं होने पर वह रात को मासूम के शव को लेकर घंटाघर पर पहुंच गए और वहां जाम लगा दिया। जानकारी लगने पर सीओ सिटी राजा सिंह और कोतवाली प्रभारी मनोज वर्मा पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी पर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह और वरिष्ठ फिजीशियन अमित चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच कराने एवं दोषी पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन व उनके साथियों ने जाम खोला। इसके बाद मासूम के शव को लेकर रोते- बिलखते घर चले गए।

जिला अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और इसी के चलते घंटाघर पर जाम लगाया था। परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजा सिंह, सीओ सिटी।

बच्चे की मौत के मामले में दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम को जांच सौंपी गई है। टीम में डॉ. अमित चतुुर्वेदी और डॉ. जेएस बख्शी को शामिल किया गया है। जांच आने के बाद दोषी पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें