फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना-दौराला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला-मौंके पर हुई मौंत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन ने युवक को कुचला
विज्ञापन

- सरधना क्षेत्र के मिलक मोड़ की घटना, शव की पहचान नहीं
सरधना। मिलक मोड़ के पास शनिवार देररात युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टामर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार शव की पचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सरधना कोतवाली क्षेत्र में दौराला मार्ग पर मिलक मोड़ के पास शनिवार देररात अज्ञात वाहन ने 25 वर्षीय युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष रही होगी। नारंगी कमीज पहनी हुई थी। जबकि युवक के कपड़ों से सिनाख्त के नाम पर कुछ भी बरामद नहीं किया जा सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें