फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी चौराहे के पास व्यापारी से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी पर हमला कर स्कूटी, नकदी लूटी
विज्ञापन

मेरठ। कमिश्नरी चौराहे के पास शनिवार को व्यापारी पर हमला करके बदमाशों ने स्कूटी और नकदी लूट ली। घायल व्यापारी ने एक राहगीर से फोन लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी किशनपाल किराना व्यापारी है। किशनपाल रात करीब नौ बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कमिश्नरी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारी और फिर किशनपाल पर हमला बोल दिया। मारपीट कर बदमाशों ने किशनपाल से स्कूली और तीन हजार की नकदी छीन ली। पीड़ित परिवार इसकी शिकायत करने कंकरखेड़ा थाने गए थे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उनको बताया कि घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र में हुई है। वहीं पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिस पर परिजनों ने रविवार को केस दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें