फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल हारमनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी न लौटा तो नजदीकियों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

मेरठ। होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी का 10 दिनों बाद भी पता न चलने पर नजदीकियों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। एक नजदीकी कारोबारी ने शनिवार को कहा कि करोड़ों का कर्ज है, ऐसे में हिमांशु का लौटना भी मुश्किल है। दिल्ली की कंपनी और बैंक जल्द ही आगे की कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी विगत छह मार्च से परिवार सहित मेरठ से निकले और अभी तक लौटे नहीं। इन दस दिनों में जहां हिमांशु के होटल और घर पर बैंक और फाइनेंस कंपनी के बकाये का नोटिस चस्पा हो चुका है तो होटल का अधिकांश स्टाफ नौकरी छोड़कर जा चुका है। हालांकि होटल के मैनेजमेंट के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हैं। वहीं हिमांशु के नजदीकियों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। कर्ज की मोटी रकम को लेकर वह चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि एक नजदीकी कारोबारी ने शनिवार को बताया कि होटल कारोबारी पंजाब या दिल्ली में रहकर कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने की व्यवस्था में लगे हो सकता है, जिससे बाद में होटल को आगे चलाया जा सके।
विज्ञापन


खास बातें:
होटल हारमनी इन प्रकरण
नजदीकी कारोबारी ने कहा कि करोड़ों का कर्ज में हिमांशु का लौटना मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें