फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट पर बैठने को लेकर स्कूल में मारधाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर में शनिवार को सहपाठियों ने एक छात्र को स्कूल के गेट पर बेल्टों से पीटा। दूसरे छात्रों ने बीचबचाव किया तो आरोपी छात्र छात्र का सिर फोड़कर भाग निकले। घायल छात्र के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर टीपी नगर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी दो छात्रों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ टीपीनगर के अनुसार शेखपरा निवासी साहिल पुत्र सोनू किशनपुरा स्थित शहीद मंगल पांडे स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा में आगे की सीट पर बैठता है। उसी की कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र इसका विरोध करते हैं। शनिवार को आरोपी दोनों छात्रों ने साहिल के पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर शिक्षक ने दोनों छात्रों को डांटा तो वह उस समय तो माफी मांगकर चले गए। लेकिन छुट्टी के बाद साहिल को स्कूल गेट पर घेरकर बुरी तरह पीटा। इस बीच अन्य छात्र साहिल को बचाने के लिए आए तो आरोपी पक्ष ने उनकी भी पिटाई की। फिर ईंट मारकर साहिल का सिर फोड़ दिया। एसओ के अनुसार दोनों छात्रों के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को स्कूल खुलने पर पुलिस जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें