फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे का ग्लास तोड़ छात्र ने प्रधानाचार्य का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन न लेने पर ग्लास से प्रिंसिपल का सिर फोड़ा
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित दयावती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर स्कूल के ही एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। 11वीं क्लास में एडमिशन न लेने पर छात्र ने कांच का ग्लास तोड़कर प्रिंसिपल के सिर पर मार दिया। स्कूल प्रबंधन ने थाने मेें तहरीर दी है।

हापुड़ रोड स्थित दयावती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूल से ही 10वीं पास कर चुका एक छात्र अपने छह दोस्तों के साथ 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए सोमवार को आया था। फफना रोड निवासी छात्र ने प्रिंसिपल से अपना एडमिशन लेने की बात कही।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने एडमिशन की डेट निकल चुकी है। इसलिए उससे माता-पिता को साथ लाने की बात कहीं। आरोप है कि छात्र ने कहा कि पिता कहीं बाहर गए और मम्मी स्कूल नहीं आ सकती।

इस पर प्रिंसिपल विवेक चतुर्वेदी ने एडमिशन देने से मना कर दिया। छात्र झगड़ा करने लगे। इस बीच छात्र ने बगल में रखे कांच का ग्लास तोड़कर प्रिंसिपल के सिर पर हमला कर कर दिया।

लहूलुहान प्रिंसिपल ने आरोपी छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रधानाचार्य को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। मोदीफोन चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि बेहतर परवरिस बच्चों को सही रास्ते पर ले जाती है। बच्चों को सही और गलत का ज्ञान कराना जरूरी है।

आजकल अभिभावक बच्चों को अच्छी शिक्षा से पहले सुविधाएं देने की सोचते हैं। सुविधाभोगी छात्र अनुशासनहीन हो चले हैं। अभिभावकों को बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और उसे गलत और सही संगत का ज्ञान देना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें