फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 रुपये को लेकर चाकूबाजी, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठठेरवाड़ा में चाकूबाजी के बाद पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के ठठेरवाड़ा में शुक्रवार सुबह 12 रुपये को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई। आरोप है कि तरबूज के पैसे न देने पर सब्जी वाले ने एक युवक को चाकू मार दिया। इस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली थानाक्षेत्र के करमअली निवासी अनिल सक्सेना भाजपा कार्यकर्ता है। एक सप्ताह पूर्व अनिल ने ठेले पर सब्जी बेचने वाले दानिश निवासी नीचा सद्दीकनगर लिसाड़ीगेट से 12 रुपये का तरबूज खरीदा था, जिसके पैसे नहीं दिए थे। शुक्रवार को ठठेरवाड़ा में दानिश ठेले पर सब्जी बेच रहा था।
तभी उसने अनिल से पैसे मांग लिए। इस पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दानिश ने सब्जी काटने वाले चाकू से अनिल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल अनिल को बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहले कोतवाली और फिर एसपी सिटी ऑफिस में हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बर्दाश्त नहीं होगी गुंडागर्दी
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि छोटी छोटी बातों पर लोग हत्या करने पर उतारू हो जाते हैं। अराजकता का माहौल बनता जा रहा है। शहर में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस का इकबाल गिरता जा रहा है।

कैराना नहीं बनने देंगे
इस वारदात पर भाजपा नेता विनीत शारदा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। विनीत शारदा ने कहा कि कुछ शरारती तत्व मेरठ शहर को कैराना बनाना चाहते हैं। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई और अपराधियों पर शिकंजा नहीं कसा तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

एसपी सिटी से झड़प
एसपी सिटी ऑफिस पर हंगामे के दौरान भाजपाइयों की एसपी सिटी से तीखी झड़प भी हुई। एसपी सिटी ओपी यादव ने शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने का भरोसा दिया है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, भाजपा नेता सुरेश जैन रितुराज, नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, वीनस शर्मा, मनोज, पंकज, प्रवीण अग्रवाल, गौरव आदि अन्य भाजपाई मौजूद थे।

सब्जी खरीदेंगे तभी दे देंगे पैसा
दानिश कोतवाली इलाके में ठेले पर सब्जी बेचता है। घायल अनिल ने बताया कि उसने तरबूज लिया और कहा कि पैसा घर से ले लेना। पत्नी जब सब्जी खरीदेंगी, उसी वक्त तरबूज के पैसे काट लेना। लेकिन पत्नी ने सब्जी नहीं ली, जिस कारण उसे पैसा नहीं मिल सका।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें