फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिडंत में रिटायर्ड दरोगा की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत, रिटायर्ड दरोगा की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

मुरादनगर। रावली रोड बिजली ट्रांसमिशन के पास सोमवार को दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दिल्ली और मेरठ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरियाणा फरीदाबाद इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी (70), उनकी पुत्रवधू ममता, रिश्तेदार सरोज, अंकित कार से बुलंदशहर में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। सोमवार शाम सभी कार से लौट रहे थे। जैसे ही वे रावली रोड मार्ग पर बिजली ट्रांसमिशन केंद्र के पास पहुंचे सामने से आ रही तेजरफ्तार कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने लोगों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी (70) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते अन्य घायलों को दिल्ली और मेरठ निजी अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में सरोज, ममता त्यागी, अंकित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी कार में सवार में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अभी इनका नाम पता नहीं चल सका है। मृतक के रिश्तेदार बीरेंद्र त्यागी निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में देर रात कादराबाद के निकट एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वाहन चालक भागने में कामयाब हो गया। सारा रोड निवासी अंकित 22 पुत्र गुड्डू दोस्त रवि व गोपाल के साथ कादराबाद गया था। लौटने के दौरान अंकित की बाइक मेरठ की ओर आते एक वाहन की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। घायलों के परिजनों ने तहरीर दी है। थानाप्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर ले ली गई है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें