यूपी के सरधना में सोमवार को जहां दिन भर युवक की हत्या को लेकर माहौल गरमाया रहा वहीं नगर में एक अनुसूचित जाति की युवती पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा करने से रोकने को लेकर हंगामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार अमन कॉलोनी निवासी युवती ने नगर के ही एक मंदिर के पुजारी पर धर्मस्थल में प्रवेश से रोकने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में सोमवार को उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।