फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी में छात्र के सिर में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने बीए के छात्र के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीपी नगर निवासी संजीव उपाध्याय पुत्र प्रमोद बीए का छात्र है। जानी के खानपुर गांव के आम के बाग में बृहस्पतिवार दोपहर खेतों में काम कर रहे लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। किसान मौके पर पहुंचे तो एक पेड़ के नीचे संजीव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने दो युवकों को खेतों के रास्ते भागते हुए भी देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि संजीव सुबह कॉलेज गया था। बताया कि संजीव के सिर का आपरेशन किया गया है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात भी कही। थानाध्यक्ष जानी प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि युवक के सिर में एक गोली लगी है। गोली किसने मारी, यह अभी स्पष्ट नही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



खास बातें:
खानपुर के बाग में वारदात, टीपी नगर निवासी है बीए का छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें