फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थित में 25 वर्षीय मकैनिक की मौंत-गेराज में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड स्थित ट्रैक्टर रिपेयरिंग गैराज में शनिवार सुबह मैकेनिक का शव लटका मिला। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

आदर्शनगर निवासी 25 वर्षीय प्रशांत पुत्र महाराज सिंह ट्रैक्टर मैकेनिक था। बिनौली रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने उसका गैराज है। प्रशांत की पत्नी ने तीन दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया। प्रशांत ने शुक्रवार रात दोस्तों को दावत भी दी। दोस्त अपने घर चले गए परंतु प्रशांत नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। वे अल सुबह गैराज पहुंचे तो प्रशांत को फांसी पर लटके देखा। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

किसान की ईख फुंकी
बहसूमा। ग्राम कोहला निवासी सतीश चंद पुत्र किरन सिंह ने बताया कि उसके खेत झुनझुनी नहर पटरी से सटे हैं। बीती रात तीन बीघा ईख जल गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें