फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में सड़क किनारे बिक रहा अवैध ढंग से मीट, सोया कैंट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती में अवैध रूप से बिक रहा मीट
विज्ञापन


मेरठ। एक तरफ कैंट बोर्ड रोजाना अतिक्रमण हटाने के दावे करता है, वहीं दूसरी तरफ लालकुर्ती में सरेआम सड़क किनारे अवैध रूप से मीट बेचा जा रहा है। लंबे समय से अतिक्रमण के बावजूद न तो आज तक किसी सदस्य ने इसको हटवाने की पहल की और न ही किसी अफसर ने कार्रवाई की।
कैंट बोर्ड में 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सफाई के साथ अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। वहीं, कई सालों से जीरो माइल चौराहे और लालकुर्ती पैठ चौराहे के बीच सड़क किनारे अवैध रूप से मीट बेचा जा रहा है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। पहले ये मीट सिर्फ एक ही साइड बेचा जा रहा था, लेकिन अब दोनों तरफ अस्थाई रूप से बांस की दुकानें बना ली गई हैं। सड़क किनारे रोजाना गुजरने वाले छात्र-छात्राएं और हजारों लोगों को इससे काफी परेशानी होती है। एक दुकान तो धर्मस्थल के बाहर ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे खाने के सामान की दुकान करने वाले एक दुकानदार बताते हैं कि मीट की दुकानों की वजह से बहुत से लोग सामान नहीं खरीदते। पुलिस भी आज तक इन दुकानों को नहीं हटवा पाई है। पूरे मामले में कैंट बोर्ड के प्रवक्ता एमए जफर का कहना है कि कुछ फड़ सड़क किनारे कैंट बोर्ड की हैं लेकिन मीट की कोई फड़ की इजाजत कैंट बोर्ड की तरफ से नहीं है। अगर किसी ने अतिक्रमण कर रखा है तो कैंट बोर्ड की टीम कार्रवाई करेगी। उधर, इस मामले में एएसपी कैंट सतपाल सिंह का कहना है कि अगर कैंट बोर्ड की टीम फोर्स की मांग करती है तो उचित सुरक्षा बल मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें