फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट के जरिये फैलाया था नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- कविराज से एफबी पर जुड़े हैं एमबीबीएस के कई छात्र
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कविराज ने सोशल साइट के जरिये अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। कविराज के साथ फेसबुक पर एमबीबीएस के कई छात्र जुड़े हैं। एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का भंडाफोड़ होने पर इन छात्रों में खलबली मच गई। कई छात्रों ने कविराज कर एफबी फ्रेंड लिस्ट से अपना नाम हटा लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल पुलिस ने मुताबिक आरोपी कविराज से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ था। कविराज का एफबी अकाउंट चेक किया गया तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कविराज बीए की पढ़ाई कर चुका है। लेकिन उसकी दोस्ती एमबीबीएस के छात्रों से थी। जांच में सामने आया कि सोशल साइट पर भी कविराज का नेटवर्क हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड तक फैला हुआ है। पुलिस ने एमबीबीएस के कई छात्रों की जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि कविराज से जुड़े एमबीबीएस के छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाएं बदलवाने के लिए संपर्क किया होगा। इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें