फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 250 अपराधी पुलिस के रडार पर
विज्ञापन

धरपकड़ के लिए जल्द अभियान चलाने की तैयारी
लूट, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी के मामलों में हैं सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कांवड़ यात्रा खत्म होते ही पुलिस ने शहर के बदमाशों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ खास इलाकों के करीब 250 अपराधियों को चिंहित कर पुलिस ने रडार पर लिया है। जल्द ही बडे़ स्तर पर इसके खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी है।
कांवड़ यात्रा खत्म होते ही शहर से पुलिस बल कम हो गया है। बदमाश फिर से फील्ड में उतर गए हैं। इससे क्राइम ग्राफ बढ़ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विभाग ने शहर के ऐसे करीब 250 लोगों की सूची तैयार की है जो लूट, चोरी और चेन झपटने के अलावा वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहे हैं। इनमें कुछ बदमाश ऐसे भी है जो दूसरे राज्यों में वारदात कर अपने क्षेत्रों में आकर छिप जाते हैं। इनमें से आधे लिसाड़ी गेट क्षेत्र के हैं। सदर बाजार, नौचंदी ,कंकरखेड़ा और ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्रों के भी कई नाम पुलिस सूची में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनके नाम पते की जानकारी जुटाई है। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बाकायदा संबंधित इलाकों के बीट सिपाहियों को इनकी निगरानी के लिए कहा है। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। इनकी धरपकड़ खास प्लानिंग के तहत होगी। इसमें कई थानों की पुलिस क्षेत्र की घेराबंदी कर चेकिंग और दबिश देगी।

कोट
शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस जुटी है। करीब 250 सक्रिय अपराधी हैं। इन सभी की धरपकड़ की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
मान सिंह चौहान एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें