फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को कबूतर उडाने से रोका तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। पति को कबूतर उड़ाने से रोका तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का मामला रविवार को थाने पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस से पति के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मवाना के ग्राम किशोरपुर निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पूर्व बहसूमा के गांव करीमपुर में हुई थी। उसके आठ वर्षीय पुत्र सूरज है। आरोप है कि उसका पति काम-धंधा नहीं करता है। वह पूरे दिन कबूतरबाजी में करता रहता है। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उसने शनिवार शाम को पति को कबूतर उड़ाने से रोका तो उसने गालीगलौज कर डंडे से मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह देर रात अपने मायके किशोरपुर पहुंची। वह रविवार को परिजनों को लेकर थाने पहुंची तथा पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें