फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे वृद्ध से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क बस अड्डे पर बाइकर्स गैंग यात्रियों और राहगीरों पर आए दिन कहर बरपा रहे हैं। रविवार को बस का इंतजार कर रहे एक वृद्ध के हाथ में लगे बैग को छीनकर भाग गए। बैग में चार हजार रुपये, कपड़े और मोबाइल फोन रखा था। वृद्ध ने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया। मगर, वह काफी दूर भाग चुके थे। घटना की शिकायत देने पीड़ित गांधी पार्क चौकी पर पहुंचे, लेकिन यहां ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव जसराना निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र मिजाजीलाल पेशे से किसान हैं। कुंवर पाल सिंह के अनुसार वह बेटी की गाजियाबाद स्थित ससुराल से लौट रहे थे। अलीगढ़ तक ट्रेन से पहुंचने के बाद यहां से बस द्वारा फिरोजाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लुटेरे आए। वह बैग को हाथ से छीनकर भाग गए। गांधी पार्क बस अड्डे पर स्थित चौकी पर ताला लटका हुआ था। बाद में मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें