फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सवार महिला से कुंडल झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। मोपेड सवार महिला सोमवार को पति के साथ ससुराल जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उससे कुंडल झपट लिये। पीड़ित दंपती ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी संदीव पुत्र किशोर अपनेे पत्नी नीतू व दो बच्चों के साथ मेरठ मेडिकल क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। दंपती सोमवार को दोनों बच्चों के साथ अपने गांव लौट रहा था। हापुड़-मेरठ रोड स्थित गांव फफूंड़ा से पहले पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने नीतू से कुंडल झपट लिये तथा वापस मेरठ की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर कांबिंग की। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में पीड़ित दंपती ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस टीम ने घटना के बाद ही पूरे क्षेत्र में कांबिंग की परंतु बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। उन्होंने दावा किया कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें