फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत होटल पर छापा, मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजीत होटल पर छापा, मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज स्थित रंजीत होटल में बुधवार दोपहर एसपी सिटी ने छापा मारा। जहां पर एक युवक व एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिली। युवक बरेली और महिला मोदीनगर की थी। रजिस्टर में एंट्री और आधे अधूरे मानक मिलने पर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद होटल में छापा मारा गया था। होटल का मालिक अमरदीप सिंह उस समय वहां मौजूद था। कमरों की तलाशी ली गई, जिसमें एक युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। जांच में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। होटल के रजिस्टर में कई दिनों से एंट्री नहीं मिली। एसपी सिटी के निर्देश पर इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि होटल का लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इस होटल की काफी शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर खुल गए होटल
एक सप्ताह पहले एएसपी कैंट ने भैसाली बस अड्डे के सामने शेर-ए-पंजाब, खालसा, प्रिंस, लाभ महल होटल में क्राइम ब्रांच टीम को लेकर छापा मारा था। जहां से 82 लड़के-लड़कियां पकड़े गए थे। चारों होटलों पर पुलिस ने अपना ताला लगाया था। लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही थी। आबूलेन चौकी इंचार्ज सस्पेंड करते हुए इंस्पेक्टर सदर बाजार पर जांच बैठी थी। लेकिन बुधवार को दो होटल खुले देखकर लोगों भी हैरान हैं कि क्या इन दोनों होटलों को क्लीनचिट दे दी या फिर होटल मालिकों ने अपनी मर्जी से खोला है। इंस्पेक्टर सदर पर भी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खास बातें:
होटल से आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक और महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें