बागपत। खेकड़ा कस्बे की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के आरोपी दानिश निवासी मोहल्ला घोसियान को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी दानिश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
खेकड़ा की रहने वाली महिला दो दिन पहले बागपत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने बताया कि बागपत के मोहल्ला घोसियान निवासी दानिश ने नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले दानिश ने बागपत में धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। आरोप है कि उसके पिता ने काटकर फेंकने की धमकी दी। इसमें दानिश, उसके पिता सलीम, भाई रिहान व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपी दानिश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।