फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल, अब निकाह की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में युवक का युवती के साथ दुष्कर्म का दोस्तों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने वीडियो बनाने वाले तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है की पीड़िता की आरोपी से शादी के लिए गांव में दोनों पक्षों में बैठक चल रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का उसके साथियों ने गांव की युवती के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया। घटना चार-पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो को तीन युवकों ने अपने कुछ साथियों को सऊदी अरब भेज दिया। सऊदी अरब से वीडियो पूरे गांव में वायरल कर दिया गया। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इस मामले में गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर दुष्कर्म का आरोपी भाग गया। इसके बाद गांव में दोनों पक्षो की बैठक हुई। इसमें पीड़िता और आरोपी के निकाह की बात रखी गई। सीओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें