फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में किया हमला, महिलाओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने नाली के विवाद में मंगलवार शाम पड़ोसी के घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। पति को बचाने आई पत्नी और बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। लोहियानगर थाने में परिजनों ने हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें