फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, लिपटकर रोया, फिर खुद को गोली मारकर दे दी जान

Fri, 15 Jul 2022 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को हुई आत्महत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ग्राम दुर्वेशपुर निवासी महिला मिथिलेश पत्नी धीर सिंह आज सुबह 6:30 बजे गांव में गोबर डालने गई थी। उसी दौरान गांव के किरण पाल ने महिला को गोली मारी जिससे वह पहले तो बचकर भाग निकली लेकिन दूसरी गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं इसके बाद प्रेमी किरण पाल ने भी खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव  एक दूसरे के पास पड़े हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अंदेशा जताया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी जिसके विरोध में किरण पाल ने उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों के पांच-पांच बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें