परिजनों ने बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना पर गांव पहुंची परतापुर पुलिस ने भी खेतों में बदमाश की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मनोज शर्मा के बेटे राहुल शर्मा ने बताया कि मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश बैग लेकर भागते हुए नजर आ रहा है। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाश की तलाश की जा रही है।
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से करीब 6.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने ब्रह्मपुरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रह्मपुरी निवासी मनीषा पुत्री सत्यप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह में उनके पास एक अंजान मोबाइल नंबर से जय सिंह नाम के व्यक्ति की कॉल आई थी। उसने कहा कि हमारी कंपनी डीमैट एकाउंट पर ट्रेडिंग करती है।
हम कम समय में अधिक मुनाफा दिलाएंगे। उनके निवेश का 20 प्रतिशत हिस्सा कंपनी को देना होगा। इसके बाद उसने अनिरुद्ध पांडे और आदित्य रस्तोगी से फोन पर बात कराई। इन लोगों ने चार हजार रुपये के शेयर से ट्रेडिंग करवाई और कुछ मुनाफा दिलवाया।
इसके बाद इन लोगों ने कहा कि यदि ऐसे ही मुनाफा चाहती हैं तो हमारी कंपनी में 5400 रुपये में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। महिला ने इनके कहने पर अमित चौबे नाम के व्यक्ति के एकाउंट में 5400 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद इन लोगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कई किश्तों में ले लिए। इसके बाद लाखों का मुनाफा दिखाते हुए कई ट्रेड नोट महिला की ईमेल पर भेजे। शक होने पर महिला ने अपने अधिवक्ता से बात की तो उसने बताया कि आपके साथ ठगी हो गई। अपना खाता बंद कर दो।
साइबर ठगों ने 18 लाख से ज्यादा का मुनाफा बताया। इसका 28 प्रतिशत एडवांस मांगा। उन्हें अपनी बातों में उलझाकर ठगों ने एक बार में 3.56 लाख रुपये और दूसरी बार में 1.65 लाख रुपये फिर से एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद से ठगों के फोन बंद हो गए।
महिला ने थाने में तहरीर देकर 6.72 लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने जय सिंह, अनिरुद्ध पांडे व आदित्य रस्तौगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।