फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, युवक की हत्या से मचा कोहराम, शोक में डूबा गांव

Thu, 23 Aug 2018 10:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बागपत में एक गांव के जंगल में 25 वर्षीय युवक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। एसपी जयप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव के ही चार लोगों को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


धनौरा सिल्वर नगर गांव निवासी आनंद पाल राणा का 25 वर्षीय बेटा गौरव राणा हरिद्वार स्थित पेस्टी साइड कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता आनंद पाल राणा ने बताया कि गौरव एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर घर आया। बुधवार को वह घर से लोनी किसी काम के लिए गया, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह चाचा अशोक राणा खेत में चारा लेने गया तो उसे खेत में गौरव का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन रेत कर हत्या की। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह व बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता बिनौली थाने में गांव के ही ऋषि पुत्र राम नरेश, निशांत उर्फ भोलू पुत्र ऋषि, अजय पाल पुत्र इलम चंद, पारूल पुत्र पवन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

पहले बड़े और अब छोटे बेटे की हत्या 

मृतक गौरव के पिता आनंद पाल राणा ने बताया कि बड़े बेटे अंकित राणा की मौत के बाद गौरव की उनका सहारा था। अंकित भी हरियाणा स्थित पेस्टी साइड कंपनी में नौकरी करता था। 27 जून 2017 की शाम को वह घर से नौकरी पर गया । 28 जून की सुबह उसका फांसी लगा शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। उस समय उन्होंने बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने कहा कि उसके बड़े बेटे की भी हत्या की गई थी। दोनों बेटों की हत्या के बाद परिवार टूट गया है। अब वे किसके सहारे जिंदा रहेंगे।  

राखी लेकर आई थी बहन, भाई नहीं मिला 
पिता ने बताया कि मृतक गौरव की बड़ी बहन रूपा निवासी भनेड़ा बुधवार को रक्षा बंधन से पहले ही भाई को राखी बांधने के लिए धनौरा सिल्वर नगर गांव में अपने घर आई हुई, लेकिन भाई घर पर नहीं मिला। उसके पति खड़क सिंह ने मोबाइल पर गौरव से बात की , तो उसने बताया कि वह टटीरी तक आ गया है। रात में नौ बजे तक घर पहुंच जाएगा। जब नौ बजे तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो फिर से मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिली तो परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। बड़ी बहन रूपा, छोटी बहन खुशबू, मां मोहन देवी का रो-रोत कर बुरा हाल था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें