फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुल्हेड़ा में श्मशान मार्ग 10 साल से बदहाल

विज्ञापन
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में ग्रामीणों की समस्याओं सुनते जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी। संवाद
विज्ञापन
जिला पंचायत प्रशासक ने श्मशान मार्ग व खेल मैदान की समस्या के समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी ने बुधवार को सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव का दौरा कर वर्षों से लंबित जनसमस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने श्मशान तक जाने वाले जर्जर मार्ग और खेल मैदान की समस्या से अवगत कराया। जिला पंचायत प्रशासक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव से श्मशान तक जाने वाला संपर्क मार्ग करीब 10 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवाओं और बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था न होने से उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरव चौधरी ने संबंधित समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने मुल्हेड़ा स्थित श्री शिव मंदिर पहुंचकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा फल और मिठाई भेंट की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौहान, अंकित चौहान, राजीव जैन, कुलदीप प्रधान, अंकित सिंह, संदीप ठाकुर, मान सिंह, अभिमन्यु सांगवान, अशोक मास्टर सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें