फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झमाझम बारिश... गर्मी और प्रदूषण से मिली मिली राहत

Wed, 29 Jul 2026 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, अधिकांश क्षेत्रों में 100 से नीचे पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बुधवार को शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। धूप निकलने से उमस भी बनी रहेगी।
वुधवार सुबह से बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। तेज धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुलने से लोगों ने राहत महसूस की। दूसरी ओर कई ग्रामीण क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई। ऐसे क्षेत्रों में उमस का असर पूरे दिन बना रहा। किसानों का कहना है कि धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए अच्छी बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 75 दर्ज किया गया। गंगानगर में 56, जयभीम नगर में 57, एमआईईटी कॉलेज में 104, पल्लवपुरम में 83 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें