फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन्यप्राणियों के बारे में जागरुक किया

विज्ञापन
हस्तिनापुर के एम डी एस जूनियर हाई स्कूल में वन्य प्राणी  सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और वन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के एमडीएस जूनियर हाई स्कूल में वन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह की शुरुआत की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को वन्य प्राणियों के जीवन, रहन-सहन आदि गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

गोष्ठी में वन विभाग से अर्जुन शर्मा ने बताया कि वन्य प्राणी, पारिस्थितिकी संतुलन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। वन, वन्य प्राणी एवं मनुष्य, सबका अस्तित्व एक दूसरे पर आश्रित है। आसपास एवं वनों में पाए जाने वाले पशु-पक्षी, कीट-पतंग आदि मानव जीवन को रोमांचक एवं सुखद बनाते हैं। प्रधानाचार्य जेपी बैंसला ने बताया कि वन एवं वन्यजीव, अनादिकाल से मानव के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के केंद्र रहे हैं। कार्यक्रम में वन दरोगा ऋषभ सिंह, संजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, नितिन, अर्जुन शर्मा, अतुल दुबे, संदीप शर्मा और अतुल स्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें