फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने थाने का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने थाने पहुंचकर मिशन शक्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित महिलाओं से संवाद कर किसी परेशानी होने पर शासन द्वारा जारी फोन नंबर और अपना नंबर देते हुए उस पर जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन

हिमानी अग्रवाल ने कोतवाली मवाना में महिलाओं, युवतियों को मिशन शक्ति हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं व युवतियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 1090 जारी किया है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध की जानकारी के लिए पीड़ित महिलाएं इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन, जनपद मिशन शक्ति प्रभारी प्रतिभा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी थाना रेणु सिंह, उप निरीक्षक नीतू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें