फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम परिसर में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय मे मल्टीलेवल पार्किग इसी जगहा पर बनाई जायेगी
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

शहर को पार्किंग और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चल रही कवायद अब जमीन पर भी दिखने लगी है। एमडीए की तरफ से स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को डीएम अनिल ढींगरा, नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया और एमडीए वीसी राजेश कुमार पांडेय ने सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान लिया। इसके बनने के बाद घंटाघर क्षेत्र के अतिव्यवस्त बाजारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर आयुक्त ने डीएम और एमडीए वीसी को अवगत कराया कि वह परिसर में खाली पड़े स्थान पर वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बना सकते हैं। यह वाहन पार्किंग पांच मंजिल की होगी। इसमें भूमिगत और ऊपर की तीन मंजिल तक वाहन पार्क होंगे। इसके ऊपर दो मंजिल नगर निगम को दिए जाएंगे, जिसमें वह अपने कार्यालय चला सकेगा। एमडीए वीसी ने अधिकारियों को तत्काल डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने बच्चा पार्क, सदर तहसील, दिल्ली रोड, नौचंदी मैदान और पटेल मंडप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विकसित होगा नौचंदी मेला परिसर
अफसरों ने कहा कि नौचंदी मेला परिसर को दिल्ली हाट की तरह विकसित किया जाएगा। पटेल मंडप के स्थान पर ऑडीटोरियम बनाया जाएगा। निरीक्षण के बाद निर्णय लिया कि इन स्थानों की रिपोर्ट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करके शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बच्चा पार्क से जलीकोठी तक फ्लाईओवर
टाउन हाल के तिलक भवन का जीर्णोद्धार और लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण किया जाएगा। बच्चा पार्क से जलीकोठी चौराहे तक फ्लाईओवर बनाने की योजना है। डीएम ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के संबंध में शासन को 14 फरवरी तक रिपोर्ट बनाकर भेजी जानी है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट जनवरी में तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें