फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मिल रोड पर गन्ना समिति के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुऐब सैफी (22) की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कल्याण सिंह मोहल्ला निवासी सुऐब बृहस्पतिवार दोपहर बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। गन्ना समिति कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया और सड़क पर गिरने से सुऐब की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मृतक की पहचान होने के बाद पिता इस्लामुद्दीन व अन्य परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था सुऐब
सुऐब के पिता की मिल रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। सुऐब भी उस पर बैठता था। सुऐब चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जो अविवाहित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें