फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई क्लर्क भर्ती की परीक्षा का पेपर आउट करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द(मेरठ)। पांचली खुर्द स्थित आईटीएम कॉलेज में बुधवार को सीबीएसई क्लर्क भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी पेपर आउट करते मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद किया है। आरोपी अभ्यार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आईटीएम कॉलेज पांचली खुर्द में बुधवार को सीबीएसई क्लर्क भर्ती का परीक्षा सेंटर बनाया गया है। परीक्षा कक्ष में एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन छुपाकर ले गया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से प्रश्नपत्र का फोटो खींचकर व्हाट्स एप किया। इस दौरान कक्ष निरीक्षक ने उसे देख लिया। दूसरे शिक्षकों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव बटजेवरा निवासी नीटू कश्यप है। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसने किसकों फोटो भेजा है उसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें