फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मल्हू सिंह आर्य इंटर कॉलेज की छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
दौराला-श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं को हस्तिनापुर गंगा यात्रा में झांकी नि? - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। हस्तिनापुर में सीएम की गंगा यात्रा के दौरान कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने झांकी बनाई। जिसमें दौराला के श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रथम स्थान मिला। बुधवार को प्रधानाचार्या ने सभी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बिजनौर से लेकर कानपुर तक सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा कर रहे हैं। नमामि गंगे के तहत श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी इसमें हिस्सा लिया था। झांकी के साथ-साथ नृत्य की प्रस्तुति भी दी थी। झांकी में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं एवं झांकी बनाने में सहयोग करने वाली शिक्षिकाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें