मेरठ..कंवलजीत..अब्दुलापुर में मोहर्रम के जुलुस में जंजीरी मातम करते सोगवार....संवाद
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव अब्दुल्लापुर में मुहर्रम की दस तारीख को बड़ा ताजिया इमामबाड़ा असगर हुसैन से बरामद होते हुए मोहल्ला घड़ी में पहुंचा। उसके बाद जुलूस मोहल्ला घड़ी से शुरू होकर छिलोरा मार्ग होता हुआ किला रोड पहुंचा। जहां से हुसैनी चौक पहुंचा एक जुलूस ए जुल्जना और अलम मोहल्ला कोट शाकिर महल से बरामद होते हुए हुसैनी चौक पहुंचा। ताज़िए का जुलूस और ज़ुल्जना का जुलूस दोनों एक साथ हुसैनी चौक से होकर कर्बला पहुंचे। जहां ताज़िए को दफन किया गया। जुलूस में मोहम्मद अब्बास, रोशन अब्बास, जामिन, मिसम नकवी, अम्मार ए यासिर, मेहंदी ने नोहे पड़े और हुसैनी चौक पर मौलाना की तकरीर हुई। उसके बाद सोगवारों ने जंजीर का मातम करते हुए लहूलुहान किया। जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं शिया समाज आशूर के दिन फाका रखते हैं, और कर्बला में ताज़िए दफन करने के बाद सब अपना अपना फाका खोलते हैं। रात्रि में एक मजलिस शाम ए गरीबां की इमामबारगाह कोट में हुई। जुलूस में रजाकार कमेटी ओर मैनेजमेंट कमेटी का अहम सहयोग रहा।